भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल के पिता जय कुमार पटेल का निधन नगर में शोक की लहर
घरघोड़ा। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल के पिता जय कुमार पटेल का आज स्वर्गवास हो गया है जिसकी तबियत विगत 1 सप्ताह से खराब थी। बता दे कि स्व जय कुमार पटेल अपने जीवन काल में अच्छे व सच्चे शिक्षक कि भूमिका निभाते हुए अनेक बच्चों का भविष्य तराशा है साथ ही अपने दोनों पुत्र को भी दिशा देते हुए बड़े बेटे राजेश पटेल डाक्टर और छोटे पुत्र को शिक्षक बनाया है। जय कुमार के निधन से नगर वासियों के साथ शिक्षक संघ सेवा निवृत शिक्षक संघ में शोक कि लहर है। स्व जय कुमार अपने पीछे पोता पोती से भरापुरा परिवार छोड़ कर चले गये है। जो आज नगर में शोक की लहर व्याप्त है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें