डॉ राजेश पटेल घरघोड़ा मंडल (भाजपा)के अध्यक्ष नियुक्त हुवे
घरघोड़ा। घरघोडा नगर में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के मंडल अध्यक्ष के पद पर डॉ. राजेश पटेल की नियुक्ति की घोषणा की गई। इस अवसर पर भाजपा के कई प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में प्रदेश संगठन के निदेशानुसार और जिला भाजपा के वरिष्ट नेताओ की उपस्थिति में डॉ राजेश पटेल के नाम की घोषणा रायगढ़ के लोकप्रिय सांसद श्री राधेश्याम राठिया के द्वारा की गई!और सांसद महोदय ने अपने उदबोधन में कहा ही डॉ पटेल घरघोड़ा मंडल के ऊर्जावान कार्यकर्ता रहे है उनके नेतृत्व में पार्टी की आगामी चुनाव में और भीमजबूती के साथ सफलता मिलेगी और संगठन को मजबूती मिलेगी
डॉ. राजेश पटेल ने अपनी नियुक्ति के बाद कहा कि वे पार्टी के सिद्धांतों और विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे और घरघोडा क्षेत्र में भाजपा को और भी मजबूत करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर काम करेंगे, ताकि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके।
भा.ज.पा. के कार्यकर्ता और समर्थक डॉ. पटेल की नियुक्ति से उत्साहित हैं और उन्हें उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में पार्टी और क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार होगा।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, ओम प्रकाश शर्मा ,श्याम भोजवानी ,राजेन्द्र सिंह ठाकुर नरेश पंडा, जनेश्वर मिश्रा ,अरुण धर दीवान शिशु सिन्हा, एवम कापू मंडल के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा,धरमजयगढ़ मंडल के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष, छाल के मंडल अध्यक्ष दोलनारायन पटेल ,लैलूंगा के मंडल अध्यक्ष मनोज सतपति, कुडुमकेला के मंडल अध्यक्ष राजेश बेहरा ऐवम स्थानीय कार्यकर्ता और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने डॉ. पटेल को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें