शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली में संविधान दिवस मनाया गया
* शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली में संविधान दिवस मनाया गया *
घरघोड़ा। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ रायपुर के आदेश अनुसार, जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़, विकासखंड शिक्षा अधिकारी घरघोड़ा, संकुल ढोरम प्राचार्य व समन्वयक के मार्गदर्शन में तथा ग्राम पंचायत पतरापाली सरपंच आमालाल राठिया की आतिथ्य में मां भारती व डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वल्लित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।उसके पश्चात अतिथियों व सभी बच्चों का स्वागत रोली टीका लगाकर किया गया और शुभ दिवस के अवसर पर सभी को सामूहिक रूप से संविधान के उद्देशिका को पढ़ाकर शपथ ग्रहण कराया गया और संविधान की रक्षा का संकल्प दिलाया गया। उसके पश्चात संविधान दिवस पर कक्षा आठवीं, सातवीं, व छठवीं के बच्चों द्वारा क्रमशः अपनी-अपनी बात पुस्तकों में नागरिक शास्त्र का स्वाध्याय करके मंच पर अपनी विचार रखे। उद्बोधन में प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक इस्माइल मंजर खान ने मनुष्य को सामाजिक प्राणी बताएं इसलिए समाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए संविधान की आवश्यकता आवश्यक बताये, द्वितीय क्रम में पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली के वरिष्ठ शिक्षक दिनेश कुमार झारिया जी ने एकता और संविधान की आवश्यकता के बारे में विचार रखे,उसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राठिया जी ने हमारे देश का संविधान सभी के लिए समान है अर्थात छोटे-बड़े का को भेद नहीं किया गया है कहा गया।अंत में पूर्व माध्यमिक शाला के प्रभारी प्रधान पाठक ने हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद और प्रारूप समिति के अध्यक्ष, भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर सभी को नमन करते हुए संविधान से प्राप्त मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों का विशेष रूप से जानकारी दिया अंत में उपस्थित सभी अतिथियों,बच्चों को संविधान दिवस की बधाई के आभार प्रकट करते हुए
आज के कार्यक्रम का समापन किया गया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें