*ओ पी जिंदल कॉलेज के प्राध्यापकों ने शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में दिया अतिथि व्याख्यान*

 *ओ पी जिंदल कॉलेज के प्राध्यापकों ने शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा में दिया अतिथि व्याख्यान*

 घरघोड़ा।शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा  में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. के. अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. वाई.के. चंद्रा के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 30/11/2024 , दिन शनिवार को बीएससी संकाय में रसायन विषय पर अतिथि व्याख्यान सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया।

   विदित हो कि शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा का कई शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं में साथ MOU (समझौता) है जिसके तहत अधिकारी एवं कर्मचारीगण व्याख्यान के लिए एक दूसरे संस्थाओं में अपनी सेवाएं देते रहते है। इसी तारतम्य में ओ.पी.जिंदल विश्वविद्यालय पूंजीपथरा रायगढ़ के रसायन विभाग के डॉ. अंकुर रस्तोगी एसोसिएट प्राध्यापक एवं डॉ. दीपक पटेल सहायक प्राध्यापक ने महाविद्यालय में अपना व्याख्यान दिया।

    इस व्याख्यान में बी.एस.सी  संकाय के  समस्त विद्यार्थियों ने अपनी पूरी ऊर्जा के साथ अपनी उपस्थिति प्रदान की। डॉ. अंकुर रस्तोगी ने बुनियादी रसायन विज्ञान और स्पेक्ट्रोस्कोपी पर अपना व्याख्यान दिया। इसके साथ ही डॉ. दीपक पटेल ने हार्ड और सॉफ्ट अम्ल एवं क्षार पर विस्तृत व्याख्यान दिया। महाविद्यालय के विद्यार्थी गण इस व्याख्यान से अत्यधिक लाभान्वित हुए। महाविद्यालय में रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. वाई के चंद्रा ने इस व्याख्यान में अपना पूरा सहयोग प्रदान किया साथ ही उन्होंने बताया कि महाविद्यालय का रसायन विभाग अपने विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास में हमेशा प्रयासरत रहता है आगे भी ऐसे कार्यक्रम होते रहेंगे। इस सफल आयोजन को देखते हुए प्राचार्य डॉ. अग्रवाल ने रसायन विभाग की भूरी भूरी प्रशंसा की।



     इस व्याख्यान को सफल बनाने में महाविद्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने भी अपना पूरा योगदान दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार