स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्लोगन, निबंध एवं विभिन्न गतिविधियां आयोजित कोतरा शिक्षक–विद्यार्थी सभी ने मिलकर की सफाई, दिया स्वच्छ भारत का संदेश
स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत स्लोगन, निबंध एवं विभिन्न गतिविधियां आयोजित कोतरा
शिक्षक–विद्यार्थी सभी ने मिलकर की सफाई, दिया स्वच्छ भारत का संदेश
रायगढ़ । स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कोतरा में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विविध गतिविधियां बड़े उत्साह और ऊर्जा के साथ आयोजित की गईं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्लोगन प्रतियोगिता, निबंध लेखन, पेंटिंग एवं मूर्ति शिल्प कला जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर स्वच्छता का संदेश समाज तक पहुँचाया।विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कक्षाओं और विद्यालय प्रांगण में स्वयं झाड़ू लगाकर यह संदेश दिया कि “
स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि जीवन का मूल मंत्र है।” उनके इस प्रयास से विद्यालय का वातावरण प्रेरणादायी बन गया सभी शिक्षकों ने झाड़ू पकड़कर सफाई का संदेश देते हुए कहा कि स्वच्छता ही सेवा है और सेवा से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। एच ओ डी शांति मिश्रा ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के स्लोगन और निबंध समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूकता की नई दिशा देंगे।, और नन्हे बच्चों द्वारा जो मूर्ति और कला के प्रति जो अपना टैलेंट दिखाया वह तारीफ के काबिल है।
विद्यालय के प्राचार्य आर. सी. नवनीत ने कहा कि “विद्यालय परिवार का सामूहिक प्रयास ही इस अभियान की सफलता का आधार है। बच्चों का उत्साह देखकर विश्वास होता है कि स्वच्छता अब आदत के रूप में विकसित हो रही है। यह पूरा कार्यक्रम अंग्रेजी माध्यम के नोडल बीर सिंह के निर्देशन में हुआ उन्होंने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन शैली है। जब विद्यार्थी स्लोगन, निबंध और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से यह संदेश देते हैं, तो यह निश्चित है कि नई पीढ़ी स्वच्छ भारत के सपने को साकार करेगी। कार्यक्रम की सफलता में सीसीए प्रभारी सरिता प्रसाद मैम, सौम्या मैम, रश्मि चौधरी मैम, अलका तिवारी मैम एवं नम्रता पंडा का विशेष योगदान रहा। सावित्री पटेल मैम विजयालक्ष्मी साहू मैंम,ममता पटेल मैम, भारत पटेल,नितेश साव ,जसिंता बड़ा मैम,पी. मोनिका मैम ने स्वयं झाड़ू लगाकर बच्चों को स्वच्छता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया। और पूरी कार्यक्रम को सफल बनाया।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें