स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत घरघोड़ा में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन*
घरघोड़ा। स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान सेवा पखवाड़ा के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया के मुख्य आतिथ्य एवं स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में एक वृहद रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान, जिला महामंत्री पटनायक, जिला उपाध्यक्ष नरेश पंडा,घरघोड़ा मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल, कुडूमकेला मंडल अध्यक्ष राजेश बेहरा, गंगाधर साहू, मुरली राठिया, गौरीशंकर गुप्ता, अम्बिका सोनवानी,सुनील ठाकुर, बबलू मोटवानी, संदीप सिंह,सुनील होता सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सांसद राधेश्याम राठिया ने इस दौरान अस्पताल का भ्रमण कर मरीजों का हालचाल जाना और उनकी सेहत की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को मरीजों के उपचार में विशेष ध्यान देने तथा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि रक्तदान महादान है और समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में भाग लेना चाहिए।
शिविर में खण्ड चिकित्सा अधिकारी सेत राम पैंकरा, अजय राठिया, डा. रोहित डनसेना, ज्योत्स्ना गुप्ता, गीता साहू, नागेंद्र नायक, डा. आर्ची, विजय बेहरा सहित अनेक स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे और उन्होंने शिविर को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।
रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने भाग लेकर मानवता का संदेश दिया। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने वाला साबित हुआ, बल्कि समाज को यह भी संदेश दिया कि स्वस्थ नारी और स्वस्थ परिवार ही सशक्त समाज की नींव हैं।
👉 यह कार्यक्रम घरघोड़ा क्षेत्र में एक उल्लेखनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे स्थानीय जनता में स्वास्थ्य के प्रति सजगता और रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों के प्रति उत्साह बढ़ा है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें