शारदीय नवरात्र 22से :शक्ति की साधना उपासना इस वर्ष 10दिन की होगी |
रायगढ़ : श्रद्धा शक्ति की साधना एवं उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्र महोत्सव इस वर्ष दस दिन की होगी |सनातन संस्कृति को मानने वाले इस वर्ष नौ शक्ति एवं दस महाविद्या की पूजन व उपासना दस दिन कर सकेंगे |इसका कारण 22 सितम्बर को घट स्थापना के साथ 01अक्टूबर को महानवमी का होना है जिसमें विविध पंचांग के अनुसार क्रमशः तृतीया एवं चतुर्थी तिथि का दो दिन होना है |पंचागों मे बिभिन्नता तिथियों को लेकर स्पष्ट कहा जा सकता है की माँ कुष्माण्डा देवी का पूजन दो दिन किया जावेगा| इसी मध्य महा अष्टमी का पूजन श्रद्धालू 30सितम्बर को करेंगे |
क्रय विक्रय एवं शुभ संस्कार कार्य के लिए कौन सा दिन रहेगा अनुकूल :
माँ दक्षिणेश्वरी काली मंदिर "कालीधाम घरघोड़ा" के विजय पंडा के अनुसार नवरात्र महापर्व के दौरान वाहन ज्वेलरी भूमि नव प्रतिष्ठान का शुभारम्भ अन्नप्राशन नामकरण आदि क्रमशः 22सितम्बर सोमवार24सितम्बर बुधवार 26सितम्बर शुक्रवार 01अक्टूबर बुधवार को अनुकूल दिवस होगा |नवरात्र के दिनों पर अनेक शुभ कार्य किए जा सकते हैँ
नवरात्र मे होती है शक्ति सहित महाविद्या की उपासना :
शक्ति की महापर्व नवरात्र मे कष्टों को हरण करने वाली शैलपुत्री ब्रह्माचारिणी चन्द्रघण्टा कुष्माण्डा स्कन्दमाता कात्यायनी कालरात्रि महागौरी सिद्धिदात्री स्वरूपों की पूजन की जाती है एवं काली तारा त्रिपुरा सुंदरी भुवनेश्वरि छिन्नमस्ता धुमावती बगुलामुखी मातंगी कमलावती की आराधना करने का विधान है
दस दिन वाली नवरात्र का शुभ फल :
शारदीय नवरात्र के अवसर पर घट स्थापना सोमवार को होंगे जिसका फल धन धान्य समृद्धि सहित शुभ फल की प्राप्ति मानी जा सकती है | नवरात्र भी दस दिन के होंगे |2016 में भी नवरात्र के दिवसों में वृद्धि देखी गयी थी |2021 में नवरात्र आठ दिवस के थे |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें