लखीराम अग्रवाल शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ वार्ड बॉय/ वार्ड आया भर्ती प्रक्रिया मे लेट -लतीफी से अभ्यर्थी निराश
लखीराम अग्रवाल शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ वार्ड बॉय/ वार्ड आया भर्ती प्रक्रिया मे लेट -लतीफी से अभ्यर्थी निराश
घरघोड़ा:-मेडिकल कॉलेज रायगढ़ के द्वारा वार्ड बॉय/ वार्ड आया भर्ती हेतु वर्ष 2017 में निकाले गये भर्ती विज्ञापन में लगभग 08 साल बाद भी अभ्यर्थियों नियुक्ति की कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। शासन एवं माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर छ. ग. द्वारा भर्ती प्रक्रिया पूर्ण किये जाने हेतु दायर रिट अपील WA No.- 244/2022,WA No.-247/2022 एवं WA No- 322/2022 के परिपेक्ष्य में दिनांक 10.02.2023 के पारित आदेशानुसार वार्ड बॉय / वार्ड आया 42 पदों हेतु दिनांक 10.12.2017 को लिखित परीक्षा ली गई। दिनांक 27.06.2023 , 28.06.2023 एवं 04.09.2023 तथा 23.07.2024 को स्क्रूटनी किया गया।
उक्त संबंध में चयन समिति द्वारा की बैठक 31.07.2024 एवं 22.08.2024 को लिए गए निर्णय अनुसार मेडिकल कॉलेज द्वारा पात्र-आपत्र क्रमांक -240/05.012024 दिनांक 31.07.2024 को संशोधित कर दिनांक 27, 28.06.2023 ,04.09.2023 एंव 23.07.2024 को स्क्रूटनी लिए गए सभी अभ्यर्थियों की संशोधित अनंतिम पात्र-आपत्र सूची पुनः जारी की गई। उक्त संशोधित एकजाई अनंतिम पात्र- आपत्र सूची के संबंध में अंतिम दावा -आपत्ति दिनांक 13.09.2024 तक निर्धारित की गई थी। उसके पश्चात नियुक्ति के संबंध में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन मौन धारण किया हुआ है । नियुक्ति प्रक्रिया विलम्ब होने के कारण अभ्यर्थियों के आयु सीमा अधिक होने के पात्र अभ्यर्थी भी आपत्र होने की आशंका से मानसिक रूप से व्यथित हैं । भर्ती प्रक्रिया मैं देरी के संबंध में अतिशीघ्र भर्ती प्रक्रिया पूर्ण किये जाने हेतु अभ्यर्थियों द्वारा माननीय सांसद महोदय श्री राधेश्याम राठिया जी से सौजन्य मुलाकात की गई तत्पश्चात सांसद महोदय द्वारा नियुक्ति में देरी के लिए चिंता जताई जा चुकी है ।साथ ही मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता को अविलंब भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु पत्र लिखा गया है। उसके पश्चात भी मेडिकल कॉलेज के द्वारा अभी तक भर्ती प्रक्रिया की कार्रवाई शुरू नहीं की गई है । भर्ती में देरी होने के कारण बेरोजगार अभ्यर्थी हताश और चिंतित है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें