एल.एच.व्ही. श्रीमती बसंती आचार्या को दी गई भावभीनी विदाई

घरघोड़ा :-घरघोड़ा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घरघोड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुडुमकेला में पदस्थ एल.एच.व्ही. (लेडी हेल्थ विजिटर) श्रीमती बसंती आचार्या के सेवाकाल पूर्ण होने पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रीमती आचार्या के दीर्घ सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विदाई समारोह में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सेतराम पैकरा ने श्रीमती बसंती आचार्या के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय तक ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ सेवा देना सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि श्रीमती आचार्या ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी सेवाभावना और कार्य के प्रति समर्पण हमेशा स्मरणीय रहेगा।

इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास कुमार शर्मा, डॉ. नोबेल राठिया, डॉ. ज्योत्सना गुप्ता, अनुबंधित चिकित्सा अधिकारी, आर.एम.ए. श्रीमती गीता साहू, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती मंजूलता कुजूर, बी.ई.टी.ओ. श्री विनोद एक्का, विकासखंड लेखा प्रबंधक श्री अजय कुमार यादव, मुख्य लिपिक श्री विष्णु प्रसाद पैंकरा सहित स्वास्थ्य पर्यवेक्षक श्री रोहित कुमार डनसेना, श्री आत्माराम पूरी, श्री हरिशंकर पैंकरा, श्री सुदर्शन चौहान, श्रीमती पुष्पलता नायर, श्रीमती सारिका लकड़ा, श्रीमती सुचित्रा पटनायक, श्रीमती राधा डनसेना, श्रीमती सीमा महंत, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक श्रीमती देवनामती चौहान, श्रीमती बेबी चंद्रा, श्रीमती मीता नायक, श्री धर्मेंद्र साहू, श्री उत्तम सिदार, श्री लक्ष्मीकांत गुप्ता, श्री कुमार सिंह सिदार, श्री विनोद गुप्ता, श्री तुक्कचंद घृतलहरे सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विदाई समारोह के दौरान सहकर्मियों ने श्रीमती बसंती आचार्या के साथ कार्यकाल के अनुभव साझा किए तथा उनके कार्यों, व्यवहार एवं सेवाभाव को याद करते हुए भावपूर्ण शुभकामनाएं दीं। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए आगामी जीवन के लिए सफलता एवं समृद्धि की शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।

समारोह के दौरान वातावरण भावुक एवं आत्मीय रहा। सहकर्मियों ने श्रीमती बसंती आचार्या के सेवाकाल में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके अनुभव एवं सेवाभाव से स्वास्थ्य विभाग को लंबे समय तक लाभ मिला है। अंततः समारोह सौहार्दपूर्ण, आत्मीय एवं भावुक वातावरण में संपन्न हुआ। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार