यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सामाजिक सरोकार के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा को चिकित्सा उपकरण भेंट किए
घरघोड़ा :- घरघोड़ा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय, बिलासपुर द्वारा आज जिला रायगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) घरघोड़ा को आधुनिक चिकित्सा उपकरण प्रदान किए गए।
एक सादे गरिमामय कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर के प्रमुख श्री रणधीर कुमार ने खण्ड चिकित्सा अधिकारी (BMO) डॉ. एस.आर. पैकरा को स्वास्थ्य केंद्र की बेहतरी के लिए आवश्यक उपकरणों की खेप सौंपी।
प्रदाय किए गए मुख्य उपकरण:-
क्षेत्रीय प्रमुख श्री रणधीर कुमार ने स्थानीय निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निम्नलिखित सामग्रियां भेंट कीं:
ECG मशीन: 05 नग
एग्जामिन टेबल (Examine Table): 05 नग
स्ट्रेचर (Stretcher): 05 नग
व्हील चेयर (Wheel Chair): 10 नग
ओ.टी. बेड (OT Bed): 10 नग
इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख श्री रणधीर कुमार ने कहा कि यूनियन बैंक बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक उत्थान के लिए भी प्रतिबद्ध है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना बैंक की प्राथमिकता है ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर उचित उपचार मिल सके।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.आर. पैकरा ने बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन नए उपकरणों से अस्पताल की क्षमता में वृद्धि होगी और आपातकालीन सेवाओं सहित सामान्य ओपीडी में आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं यूनियन बैंक के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें