*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का सफल आयोजन*


 *सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का सफल आयोजन*


*घरघोड़ा*:-विकासखंड में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 24 जून 2025 को वृहद स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। विकासखंड के  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक साथ आयोजित इस शिविर में 74 से अधिक गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इनमें से 35 से अधिक महिलाएं उच्च जोखिम वाली पाई गईं ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनिल कुमार जगत के निर्देशानुसार अभियान का उद्देश्य मातृ मृत्यु दर को शून्य के स्तर पर लाना है। इसके लिए हर महीने की 9 और 24 तारीख को गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क प्रसव पूर्व जांच और आवश्यक परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। शिविर में उच्च जोखिम वाली महिलाओं की सोनोग्राफी, उपचार एवं विशेष परामर्श प्रदान किया गया।


समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घरघोड़ा खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ एस.आर.पैकरा , जनरल सर्जन डॉ विजय कुमार लकड़ा , महिला चिकित्सक डॉ नैंसी लकड़ा, डॉ  ज्योत्सना गुप्ता व ग्रामीण चिकित्सा सहायक श्रीमती गीता साहू ने बताया कि उच्च जोखिम वाली महिलाओं में वे शामिल थीं जिनका पहला प्रसव ऑपरेशन से हुआ हो, जिनका पहले गर्भपात या मृत शिशु जन्म हुआ हो, कम वजन या कम ऊंचाई, कम उम्र में गर्भधारण, आनुवांशिक बीमारियां, रक्त की कमी, सिकलिंग, हेपेटाइटिस बी और सी, एचआईवी पॉजिटिव, सिफलिस, उच्च रक्तचाप एवं शुगर जैसी समस्याएं शामिल थीं। अभियान के तहत इन महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया। शिविर में दी गई सेवाओं एवं परामर्श के जरिए मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने में सहयोगी कदम उठाए गए। शिविर के सफल आयोजन में विकासखण्ड प्रबंधक श्रीमती मंजुलता कुजूर, बीईटीओ श्री विनोद एक्का, ब्लॉक डाटा प्रबंधक श्री सुनित कुजूर पर्यवेक्षक रोहित डनसेना, श्रीमती सारिका लकड़ा श्रीमती सुचित्रा patnayak, काउंसलर श्रीमती विनीता नायक, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मोंटी गोस्वामी, ब्यूटी सिंह, लक्ष्मी पटैल, मुन्नी चौहान और समस्त स्वास्थ्य अधिकारी /कर्मचारियों का सहयोग रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार