प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कया में जन आरोग्य समिति की बैठक सम्पन्न
घरघोड़ा:- आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कया, विकासखण्ड घरघोड़ा में जन आरोग्य समिति की बैठक बीडीसी श्रीमती पुनिता राठिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आमजन को शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ सुचारू एवं प्रभावी रूप से उपलब्ध कराने, मरीजों को समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का सफल संचालन सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.आर. पैकरा, सेक्टर प्रभारी श्री तरुण सेन भोय, आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. नागेंद्र नायक, बीईटीओ श्री विनोद एक्का, आर.एम.ए. श्री रोहित कुमार साहू, पर्यवेक्षक श्री सुनिराम राठिया एवं श्रीमती राधा डनसेना, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक श्री धर्मेन्द्र कुमार साहू, ब्लॉक कुष्ठ सहायक श्री उत्तम सिंह सिदार, स्टाफ नर्स श्रीमती अंजना टोप्पो, श्रीमती भुनेश्वरी सिदार, श्री नरेंद्र कुमार देवांगन, लोक निर्माण विभाग के अभियंता सहित जन आरोग्य समिति के अन्य माननीय सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में सघन कुष्ठ खोज अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई तथा अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक संदिग्ध मरीजों की पहचान कर उनका समय पर परीक्षण, उपचार एवं आवश्यक फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जन आरोग्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए विभिन्न आवश्यकताओं पर भी चर्चा की गई। इसमें कोल्ड चेन पॉइंट के लिए पावर बैकअप हेतु इन्वर्टर क्रय, आवश्यक विद्युत उपकरणों की खरीदी, स्वास्थ्य केंद्र के लिए आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता हेतु क्रय, तथा स्वास्थ्य केंद्र की सुरक्षा एवं व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए चौकीदार के मानदेय में वृद्धि किए जाने के संबंध में आवश्यक चर्चा एवं निर्णय लिए गए।
बैठक में स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, स्वच्छता एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा शासन द्वारा संचालित सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं का निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रभावी क्रियान्वयन करने पर विशेष जोर दिया गया। अध्यक्ष एवं उपस्थित सदस्यों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक जनहितैषी एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। बैठक में लिए गए निर्णयों का समयबद्ध रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए गए।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें