संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी संतोष पांडेय बने वरिष्ठ प्रांतीय महामंत्री
आशीष शर्मा बने प्रांतीय सचिव
घरघोड़ा :- छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 249 का प्रान्तीय अधिवेशन दिनाँक- 02.08.2026 को टाउन हॉल, कचहरी चौक रायपुर में सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन में रजिस्ट्रार फर्म्स एवं सोसाइटी के नियमों के तहत प्रान्तीय पदाधिकारियों का नवीन मनोनयन किया गया। अधिवेशन में प्रदेश के सभी जिलों से पदाधिकारी एवं संघ के सदस्यों ने भाग लिया। यह संगठन कर्मचारियों का सबसे पुराना संगठन है, इसका पंजीयन मध्यप्रदेश के समय से चला आ रहा है और शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संगठन है।
दिनाँक- 02.08.2026 को आयोजित अधिवेशन में रजिस्ट्रार फर्म्स एवं सोसाइटी के नियमों के तहत पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। जिसमें संघ के लिए सदैव समर्पित और अपने विभिन्न कार्यकालों में उल्लेखनीय कार्य सम्पादित करने वाले विशिष्ट व्यक्तित्व के धनी संतोष पांडेय जी को संघ का वरिष्ठ प्रान्तीय महामंत्री एवं आशीष शर्मा जी को संघ का प्रांतीय सचिव मनोनीत किया गया। घरघोड़ा जैसे छोटे जगह से अपने कार्यों से पहचान बनाने वाले पांडेय जी को प्रान्त में इतनी बड़ी जिम्मेदारी दिया जाना, उन पर संघ द्वारा इतना विश्वास जताया जाना निश्चय ही हम सभी घरघोड़ा के कर्मचारियों के लिए अत्यंत प्रसन्नता एवं गर्व का विषय है। पांडेय जी कर्मचारियों के हित के लिये सदैव ही संघर्षशील रहते हैं। उनकी नियुक्ति से घरघोड़ा के सभी विभागों के कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है।
आज घरघोड़ा में उनकी नियुक्ति के हर्ष में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विकास खंड घरघोड़ा के शिक्षा अधिकारी श्री शशिधर निषाद, BRC श्री मनोज प्रधान, प्राचार्य श्री हरिश्चन्द्र बेहरा, संघ के संभागीय उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र भाटिया, स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष श्री रोहित डनसेना, अभियंता संघ के श्री विश्वनाथ यादव, व्याख्याता श्री सुरेंद्र होता, श्री विजय पण्डा, श्री फागु लाल रात्रे, विकास खंड अध्यक्ष श्री अश्वनी दर्शन, श्री सर्वेश मरावी, श्री वरुण गुप्ता, श्री खेमसागर पैंकरा, वीरसिंह देवांगन, जगन्नाथ राठिया, प्रशांत बेहरा, सूरज पैंकरा, गणेश्वर श्याम, बाबूलाल धृतलहरे, गोकरण वैष्णव, ऋषिकेश साहू, बलवंत डनसेना, सिप्रियन मिंज आदि के साथ बड़ी संख्या में कर्मचारियों की उपस्थिति रही।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें