नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री के संदेश का लाइव प्रसारण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
घरघोड़ा :- डॉ. भंवर सिंह पोर्ते कला, विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय, घरघोड़ा में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत प्रधानमंत्री के संदेश का लाइव प्रसारण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, सशक्त एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने प्रधानमंत्री के संदेश का लाइव प्रसारण देखा और नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज में भी नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री अरुण कुमार पंडा ने विद्यार्थियों को नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि नशामुक्त युवा ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश तिर्की ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति
हैं। यदि युवा नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ें, तो विकसित भारत के संकल्प को मजबूत आधार मिलेगा कार्यक्रम में NSS कार्यक्रम अधिकारी श्री एस. एल. साहू के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को नशामुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें