घरघोड़ा भाजपा ने राहुल गांधी जलाया पुतला प्रधान मंत्री व उनके स्व माता पर अपमान जनक टिप्पणी कांग्रेसी संस्कार का सबूत :- हंस राज

 घरघोड़ा भाजपा ने राहुल गांधी जलाया पुतला

प्रधान मंत्री व उनके स्व माता पर अपमान जनक टिप्पणी कांग्रेसी संस्कार का सबूत :- हंस राज

घरघोड़ा। कुछ दिन पूर्व बिहार में राहुल गांधी के मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी स्वर्गवासी माता पर गाली गलौज और अपमान जनक टिप्पणी की गई थी जिसके बाद देश के लोगों व भाजपाइयों में भारी आक्रोश था जिसे लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज घरघोड़ा के हृदय स्थल जय स्तंभ चौक में राहुल गांधी का पुतला दहन किया, व राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की।

 भाजपा के मंडल महामंत्री हंस राज गुप्ता ने कहा कि, जब कांग्रेस के सभा मंच से कोई देश के प्रधानमंत्री व उनकी माताजी पर गलत टिप्पणी करता है और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उक्त बात पर खेद प्रकट न करके ऐसे लोगों का समर्थन करते हैं, यह कांग्रेस की ओछी मानसिकता व उनके संस्कार का प्रदर्शन करती।

 उक्त कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला मंत्री जनेश्वर मिश्रा जी, पूर्व पार्षद डोले पटेल जी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल, भाजपा के महामंत्री हंस राज गुप्ता, उपाध्यक्ष रणजीत कनोजिया, प्रताप राठिया, रितेश  गौरी शंकर गुप्ता, शशिभूषण सिंह ठाकुर, समय लाल माझी, पार्षद भोलू उरांव, राजू मरावी, संदीप सिंह, विष्णु बैरागी, पालू उरांव, कुंतिला उरांव, बीरबल, भगवान दास बैरागी, गुरमीत पोथीवाल, धीरेन्द्र त्रिपाठी सहित अनेक भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार