डी ए वी पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया


 घरघोड़ा। डी ए वी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी तलईपल्ली कौशल विहार में दिनांक 14 अगस्त को श्री कृष्ण जन्मोत्सव का पावन पर्व पूरे उत्साह और भक्ति भाव से मनाया गया। विद्यालय प्रांगण को रंग-बिरंगे फूलों, गुब्बारों से सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य श्री राजकुमार शर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। श्री कृष्ण के भावपूर्ण भजन ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

प्राचार्य महोदय ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और कहा कि "ऐसे आयोजन न केवल हमारी संस्कृति से जोड़ते हैं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास भी करते हैं।"

प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को बधाई दी। अंत में सभी विद्यार्थियों को प्रसाद वितरण किया गया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार