एनएसयूआई का अल्टीमेटम – प्राचार्य की तानाशाही के खिलाफ सोमवार से उग्र आंदोलन छात्रों और शिक्षकों पर लगातार अत्याचार, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं एनएसयूआई ने दी चेतावनी – “जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करो, प्राचार्य को हटाओ”

 एनएसयूआई का अल्टीमेटम – प्राचार्य की तानाशाही के खिलाफ सोमवार से उग्र आंदोलन

छात्रों और शिक्षकों पर लगातार अत्याचार, शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं

एनएसयूआई ने दी चेतावनी – “जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करो, प्राचार्य को हटाओ”

घरघोड़ा। नगर के पीएमश्री आत्मानंद हाई स्कूल घरघोड़ा में प्रभारी प्राचार्य संजय पंडा की मनमानी, तानाशाही रवैया और छात्रों-शिक्षकों के साथ हो रहे लगातार दुर्व्यवहार से अब हालात विस्फोटक हो गए हैं। छात्र संगठन एनएसयूआई ने सोमवार से उग्र आंदोलन का ऐलान कर दिया है।

छात्रों और अभिभावकों का फूटा गुस्सा

एनएसयूआई का आरोप है कि प्राचार्य पंडा छात्रों को प्रताड़ित करते हैं, बच्चों का प्रवेश रोकते हैं और दबाव बनाकर शिक्षा का माहौल बिगाड़ रहे हैं। अभिभावक भी लगातार अव्यवस्थाओं से नाराज हैं।

जांच रिपोर्ट दबाने का आरोप

एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष आदित्य दासे ने बताया कि पहले ही ज्ञापन देकर प्राचार्य पर लगे गंभीर आरोपों की जांच की मांग की गई थी, लेकिन विभाग ने रिपोर्ट दबा दी। इससे साफ है कि छात्रों की आवाज को कुचलने की कोशिश हो रही है।

 सोमवार से होगा उग्र आंदोलन

एनएसयूआई ने प्रशासन को चेतावनी दी है 

👉 अगर तत्काल जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर दोषी प्राचार्य को नहीं हटाया गया,

👉 तो सोमवार से स्कूल प्रांगण में धरना, प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा।

आदित्य दास ने कहा – “यह सिर्फ छात्रों का सवाल नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था का मामला है। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा।”

शिक्षा विभाग पर भी सवाल

एनएसयूआई ने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन जिलेभर में फैलाया जाएगा। संगठन ने साफ कहा कि छात्रों की पढ़ाई और भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार