डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 79 वाॅं स्वतंत्रता दिवस
डी. ए. वी. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 79 वाॅं स्वतंत्रता दिवस
घरघोड़ा। डी.ए. वी. पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी तलाईपल्ली में 79 वाॅं स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य महोदय श्री राजकुमार शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा तीसरी तक के विद्यार्थियों की देशभक्तिपूर्ण समूह नृत्यों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।
विद्यालय के प्राचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से भारत देश को सशक्त बनाने में अपनी रचनात्मक भूमिका निभाने का आव्हान किया एवं कहा कि हमें लिंग विभेद की समस्या से ऊपर उठना होगा तभी देश विकास कर पायेगा। प्रतीक सिन्हा,लक्ष्य दुबे ने सारगर्भित भाषणों के रूप में अपने विचार रखे। सभी विद्यार्थी को स्वल्पाहार दिया गया, आगे का कार्यक्रम एनटीपीसी आवासीय परिसर के मैदान में संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में हमारे विद्यालय के कक्षा तीसरी से कक्षा आठवीं तक के प्रतिभावान विद्यार्थीयों की देशभक्तिपूर्ण समूह नृत्य ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया एवं विद्यार्थियों के द्वारा सुमधुर देशभक्तिपूर्ण गीत ने सबको अपनी ओर आकर्षित किया । मंच का संचालन अंश सिंह एवं भूमामोक्षाश्री के द्वारा किया गया।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें