घरघोड़ा में कला उत्सव और सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम का भव्य आयोजन – SDM दुर्गा प्रसाद अधिकारी व BEO संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
घरघोड़ा। 25 अगस्त को पी.एम.श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय घरघोड़ा में विकासखंड स्तरीय कला उत्सव एवं सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन और समापन एक ऐतिहासिक लम्हे की तरह रहा, जहाँ विद्यार्थियों ने अपनी अनोखी प्रतिभा से हर किसी का दिल जीत लिया।
इस पूरे आयोजन की सफलता का श्रेय अनुविभागीय अधिकारी (SDM) दुर्गा प्रसाद अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन को जाता है। उनके नेतृत्व और प्रेरणादायी विचारों ने विद्यार्थियों को नई दिशा और आत्मविश्वास प्रदान किया। इसी कड़ी में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन ने कार्यक्रम को और अधिक सशक्त बनाया। वहीं BRCC मनोज प्रधान ने भी अपना सहयोग व मार्गदर्शन देकर पूरे आयोजन को नई ऊँचाई प्रदान की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की प्रभारी प्राचार्या रजनी पंडा ने की। मंच पर उपनिरीक्षक गौरव साहू, बी.पी.ओ आशीष शर्मा समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम को और अधिक गरिमामयी बना दिया।
लगभग 10 विद्यालयों से आए 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। निबंध लेखन, चित्रकला, मूर्तिकला, सामूहिक नृत्य, तबला वादन, बांसुरी वादन, एकल नृत्य और गायन जैसे प्रतियोगिताओं ने सभी दर्शकों को अभिभूत कर दिया। बच्चों के प्रदर्शन ने यह साबित किया कि घरघोड़ा विकासखंड प्रतिभाओं का गढ़ है।मंच संचालन का दायित्व संस्था की व्याख्याता मीना नायक ने बखूबी निभाया। सभी विद्यालयों के शिक्षकों ने भी सक्रिय भूमिका अदा कर आयोजन को सफल बनाया।
अंत में प्रभारी प्राचार्या रजनी पंडा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कहा कि – ऐसे आयोजन बच्चों की रचनात्मकता और संस्कारों को नई उड़ान देने का माध्यम हैं।
मीडिया को कार्यक्रम की जानकारी संस्था के कर्मचारी कमलेश पंडा ने दी और बताया कि कार्यक्रम की झलकियां यूट्यूब के माध्यम से भी साझा की गई हैं, ताकि समाज के हर वर्ग तक विद्यार्थियों की प्रतिभा पहुँच सके।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें