युवा साथी सेवा संगठन को स्कूल में उन युवाओं को मोमेंटो और सर्टिफिकेट प्रदान कर किया गया सम्मान
घरघोड़ा :- युवा साथी सेवा संगठन घरघोड़ा ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर माध्यमिक शाला अंग्रेजी माध्यम अंबेडकर चौक घरघोड़ा के विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रम के लिए लोअर व टी शर्ट प्रदान कर सहयोग दिया था जिसका आज स्कूल में उन युवाओं को मोमेंटो और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया3 सितंबर 2026 स्कूल में कार्यक्रम रखा गया था जिसके मुख्य अतिथि थे घरघोड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी जी और घरघोड़ा नगर पंचायत उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी जी
उनके द्वारा युवा साथी सेवा संगठन के सदस्यों को मोमेंटो और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया
जिसमें युवा साथी सेवा संगठन के अध्यक्ष जागेश्वर कुर्रे उपाध्यक्ष विभाष बर्मन सचिव प्रियांशु बघेल
कोषाध्यक्ष अनीश उरांव संगठन मंत्री राहुल सारथी मीडिया प्रभारी अंशु उरांव और भी युवा साथी सेवा संगठन के बहुत सदस्य थेहमारे युवा साथी सेवा संगठन का मुख्य उद्देश्य ही रहता है कि
निस्वार्थ जनसेवा एवं सहायता: समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना और ज़रूरतमंद, असहाय व गरीब परिवारों को आवश्यकतानुसार खाद्यान्न, वस्त्र, और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना।
पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन: "जल, जंगल, ज़मीन" की सुरक्षा के लिए जन-जागरूकता फैलाना तथा बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण campaigns आयोजित करना।
शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण: वंचित वर्ग के बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री (जैसे बैग, किताबें, रिनकोट) की व्यवस्था करना और युवाओं में राष्ट्र निर्माण व सामाजिक दायित्व की भावना जगाना।
स्वास्थ्य एवं स्वच्छता: गर्मी के दिनों में निःशुल्क पेयजल/वाटर फ्रीजर की व्यवस्था करना, स्वच्छता अभियान चलाना और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता शिविर आयोजित करना।
सामाजिक समरसता व न्याय: स्थानीय समस्याओं (जैसे प्रदूषण, नागरिक सुविधाएं) के समाधान हेतु प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना और एक सशक्त व समृद्ध समाज का निर्माण करना।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें