पोर्ते महाविद्यालय में प्रवेशोत्सव एवं एन ई पी इंडक्शन कार्यक्रम संपन्न...
घरघोडा। डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का प्रवेश-उत्सव कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया गया, साथ ही नई शिक्षा नीति 2020 का इंडक्शन कार्यक्रम के अंतर्गत एनईपी प्रभारी अजय मिश्रा द्वारा विस्तार से जानकारी दिया गया।
नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को महाविद्यालयीन प्रवेश पर शुभकामना दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय अध्यक्ष प्राचार्य एवम् संचालक द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना के साथ प्रारभ की गई।
कार्यक्रम मे वरिष्ठ छात्रों द्वारा नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत कर भेंट स्वरूप लेखनी प्रदान कर उत्साहित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक नृत्य, भाषण, कविता के साथ गौरवपूर्ण वातावरण में संचालित हुआ। साशी निकाय समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार पंडा द्वारा अपने उद्बोधन में-छात्रों का समग्र विकास के क्षेत्र में महाविद्यालय अग्रेषित होगा। प्राचार्य डॉ. जगदीश तिर्की के द्वारा विद्यार्थी में अनुशासन आदर्श चरित्र निर्माण करती है इसकी जानकारी दी। एस एल साहू ने विद्यार्थियों में व्यक्तित्व विकास के साथ अपने वक्तव्य मे "युवा ऊर्जा का खान है" कहते हुए युवा शक्ति के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विजय डनसेना (सदस्य) पत्रकार-श्री मनमोहन सिंह राजपूत, श्री शैलेश शर्मा एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में कर्मचारी गण से रामप्यारे सुर्याबंशी, चंद्रकांति साव, मोनिका लकड़ा, पद्मिनी भोय, भारती साहू, नैना, रजनी, वन्दना, तारा, दुर्गेश स्वर्णकार, अंजू भगत, दीपक ठाकुर, मोहित सिदार ने नव प्रवेशित छात्रों को उच्चतम पढ़ाई के लिए शुभकामना दिया गया।
वरिष्ठ छात्र राहुल, सत्येंद्र, ताहिर, दोशांत, लक्की, युवराज, विनोद, अनिल, रितु, पूनम, वर्षा, पम्मी, हीरा, पूजा, गौरव, टीना, संजना, अनुकंचन, बिंदिया, लक्ष्मीप्रिया, इश्वरी, शिमा, मिथिला, जामुली नवप्रवेसित छात्रों मे मिस फ्रेशर पूजा बोहिदार तथा मिस्ट. फ्रेशर शनि यादव के साथ छात्रों की भूमिका साराहनीय रही।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें