अमलीडीही स्कूल में मनाया गया रक्षा बंधन कार्यक्रम

घरघोड़ा :- आज सोमवार 31 अगस्त को घरघोड़ा विकास खंड के अमलीडीही प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला के बच्चों ने रक्षा बंधन का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया।

       स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाओं के नेतृत्व में सभी छात्राओं ने छात्रों को राखी बांधकर प्रेम व सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहने के साथ साथ एक दूसरे का रक्षा करने का संकल्प भी लिया। स्कूल में मनाए गए इस रक्षा बंधन कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दयानंद पंडा, एवं अशोक पंडा सहित प्रधान पाठक द्वेय सावित्री सिदार, विनोदिनी कंवर, शिक्षक ईश्वर प्रसाद बिशी, शिक्षिका कांति यादव, पद्मिनी देवता, कुसुम लता रात्रे, बाबू कुंवर विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक ईश्वर प्रसाद विशि ने किया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार