बेटियों को मिली ठंडे पानी की सौगात .. अर्क लॉजिस्टिक्स एंड कंस्ट्रक्शन ने कन्या हाई स्कूल में लगाई वाटर मशीन
घरघोड़ा। सामाजिक सरोकार की दिशा में पहल करते हुए अर्क लॉजिस्टिक्स एंड कंस्ट्रक्शन ने घरघोड़ा स्थित शासकीय कन्या हाई स्कूल को वाटर मशीन की सौगात दी है। मशीन के शुरू होने से स्कूल की 300 से अधिक छात्राओं को अब परिसर में ही शुद्ध, सुरक्षित और ठंडा पेयजल उपलब्ध होगा। संस्था की इस पहल से छात्राओं की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हुआ है।स्कूल में स्वच्छ एवं ठंडे पेयजल की कमी और छात्राओं की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए
संस्था के संचालक आशुतोष सुचित्रा पटनायक ने तत्परता दिखाते हुए वाटर मशीन उपलब्ध कराई। मशीन के शुभारंभ के अवसर पर छात्राओं, शिक्षकों एवं स्कूल प्रबंधन में खुशी का माहौल रहा और सभी ने अर्क लॉजिस्टिक्स एंड कंस्ट्रक्शन परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर संस्था के प्रोपराइटर आशुतोष पटनायक ने कहा कि, “बेटियों की शिक्षा के साथ उनकास्वास्थ्य भी उतना ही महत्वपूर्ण है। यह छोटा सा प्रयास छात्राओं को स्वस्थ और सशक्त बनाने की दिशा में एक कदम है। आगे भी शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग जारी रहेगा।”वहीं, स्कूल की प्राचार्य ने कहा कि संस्था के इस सहयोग से छात्राओं को बड़ी सुविधा मिली है। यह पहल न केवल पेयजल की समस्या का समाधान करती है, बल्कि समाज में शिक्षा और बेटियों के स्वास्थ्य के प्रतिजिम्मेदारी का सकारात्मक संदेश भी देती है।अर्क लॉजिस्टिक्स एंड कंस्ट्रक्शन की इस पहल को स्कूल परिवार ने सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना की मिसाल बताते हुए सराहा। अब गर्मी के दिनों में भी छात्राओं को पानी के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी और उन्हें स्कूल परिसर में ही स्वच्छ व ठंडा पेयजल मिल सकेगा।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें