प्रेस विज्ञप्ति


*शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा*


घरघोड़ा दिनांक 13/08/2026

        शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रविंद्र कौर चौबे के निर्देशानुसार तथा शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा के प्राचार्य डॉ. चंद्रशेखर सिंह के मार्गदर्शन में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा दिनांक 13 अगस्त 2026 को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा रैली का हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्री विविषण सिदार ने किया। रैली प्रारंभ होने से पूर्व उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों के हृदय में देशभक्ति की भावना को जागृत करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के साथ प्रत्येक नागरिक के व्यक्तिगत एवं भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करना है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों से रैली के दौरान शांति, अनुशासन एवं गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया।

      इस अवसर पर श्री संतोष कुमार देवांगन, सहायक प्राध्यापक, भूगोल तथा श्री चंद्रमणि पैंकरा, सहायक प्राध्यापक, भौतिक शास्त्र ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं को देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत एवं तिरंगा यात्रा से संबंधित नारे बताए। इसके पश्चात महाविद्यालय परिसर से जय स्तंभ चौक होते हुए तहसील कार्यालय, घरघोड़ा तक भव्य तिरंगा पदयात्रा रैली निकाली गई। विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

रैली के समापन पर सुश्री भोज कुमारी पटेल, सहायक कार्यक्रम अधिकारी, रासेयो ने रैली में शामिल सभी स्वयंसेवकों एवंछात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

      इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम देशभक्ति, उत्साह एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओत-प्रोत रहा। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार