प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहिरकेला में जीवनदीप समिति एवं सेक्टर बैठक आयोजित

घरघोड़ा  :- आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहिरकेला में शनिवार को जीवनदीप समिति एवं सेक्टर बैठक का आयोजन खंड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घरघोड़ा डॉ. सेतराम पैंकरा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

बैठक में सेक्टर प्रभारी श्री श्रीनिवास शर्मा, आयुष चिकित्सक डॉ. राजकुमार नायक एवं डॉ. आरची एक्का, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती मंजुलता कुजूर, बीईटीओ श्री विनोद एक्का, ब्लॉक डाटा प्रबंधक श्री सुनित कुजूर, बीएमआई पर्यवेक्षक श्री रोहित कुमार डनसेना, श्री हरिश्चंद्र पैंकरा, श्रीमती सुचित्रा पटनायक, जेएसए सुश्री ज्योति महंत, ग्राम पंचायत बहिरकेला के सरपंच, जीवनदीप समिति के सदस्यगण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहिरकेला के समस्त अधिकारी-कर्मचारी तथा अधीनस्थ आयुष्मान आरोग्य मंदिर बहिरकेला, घरघोड़ी, छोटेगुमड़ा, टेरम एवं चारभाँटा के स्वास्थ्य कर्मचारी एवं मितानिन प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। विशेष रूप से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, सघन कुष्ठ खोज एवं जांच अभियान (LCDC), मितानिन कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण तथा अन्य जनस्वास्थ्य गतिविधियों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने, क्षेत्रीय भ्रमण एवं सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं आमजन तक पहुँचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. सेतराम पैंकरा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन टीमवर्क, नियमित समीक्षा एवं सामुदायिक सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से शासन की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक समयबद्ध रूप से पहुँचाने का आह्वान किया।

बैठक का समापन उपस्थित सभी सदस्यों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए किया गया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार