गौ विज्ञान परीक्षा मे झलक ने बढ़ाया जिले का मान 

रायगढ़ :- राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में 20 जुलाई को आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा में प्रदेश के सभी जिलों से जिला स्तर के विजेता प्रतिभागी प्रदेश स्तरीय तृतीय चरण की गौ विज्ञान परीक्षा देने अभूतपूर्व उत्साह से पहुंचे। प्रदेश में सबसे ज्यादा छात्र पंजीयन करने लिए मुख्यमंत्री के हाथों रायगढ़ जिले के संयोजक मनबोध बेहरा को विषय रूप से पुरस्कृत किया गया। रायगढ़ जिले

 के पुसौर ब्लॉक की छात्रा झलक नायक को जैविक खाद उपयोग करके शाक वाटिका निर्माण (किचेन गार्डन) के लिए मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कार दिया गया। सभी वर्गों के विजेता बच्चों को पुरस्कार की राशि तुरंत ही RTGS के माध्यम से उनके बैंक खाते में भेज दिया गया।साथ ही सभी जिले के जिला नोडल और विकास खंड नोडल को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान पत्र दिया गया। 

बच्चों में गाय के वैज्ञानिक, सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व की समझ विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित गौ विज्ञान परीक्षा अत्यंत सराहनीय पहल है। गौ सेवा संगम कार्यक्रम में रायगढ़ जिले से आसानी चौधरी (प्रांत गौ चिकित्सा प्रमुख), मनबोध बेहरा (विभाग संयोजक गौ विज्ञान परीक्षा), राजीव कुमार दुबे ( जिला संरक्षक) अभय पांडे ( जिला नोडल, परीक्षा प्रभारी) संतोष कुमार सिंह( पूर्व विकास खंड अधिकारी घरघोड़ा) एवं विकास खंड नोडल द्वय गौरीशंकर पाण्डेय, बसंत यादव उपस्थित रहे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार