ग्राम कुकुर्दा में भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न-पं सत्यम पंडा

रायगढ़ :- ग्राम कुकुर्दा मे भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान श्री बलभद्र एवं माता सुभद्रा जी की पावन रथयात्रा ग्राम कुकुर्दा में श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुई।जिसमें कर्ता के रूप मे ग्राम गौंटिया श्री मनोज गुप्ता जी, श्री महेश गुप्ता जी, श्री दौलत गुप्ता जी श्री नेत्रानंद प्रधान एवं पंडित ग्राम कुकुर्दा महाराज सत्यम पंडा जी थे।इसमे जय गणेशा युवा समिति के युवा टीम की महत्वपूर्ण भूमिका उपस्थिति सराहनीय रहा इस रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर महाप्रभु के दर्शन किए तथा रथ की पावन डोरी खींचकर स्वयं को धन्य महसूस किया।पूरे ग्राम में "जय श्री जगन्नाथ" के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा।श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना एवं आरती में सहभागिता कर महाप्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे ग्राम में "जय श्री जगन्नाथ" के जयघोष, भजन-कीर्तन एवं शंखध्वनि से वातावरण भक्तिमय बना रहा। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान श्री बलभद्र एवं माता सुभद्रा जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं महाआरती सम्पन्न हुई। इसके पश्चात महाप्रभु का रथ नगर भ्रमण के लिए निकला, जहाँ श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों,युवाओं,महिलाओं तथा समस्त भक्तजनों का सराहनीय सहयोग रहा।अंत में महाप्रभु से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई।इस अवसर पर सेवा में पं. सत्यम पंडा ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा प्रेम, सेवा, समरसता और मानव कल्याण का संदेश देती है तथा सभी भक्तों से धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का आह्वान करती है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार