शिक्षक विजय पंडा का "वेतन का एक प्रतिशत अभियान " विद्यार्थियों के मुस्कान का हिस्सा बन रहा 

घरघोड़ा : छात्र छात्राओं के हित एवं उनको प्रोत्साहित करने के दृष्टिकोण से चलाए जा रहे अभियान " मासिक वेतन का एक प्रतिशत अभियान " के शिक्षक विजय पंडा ने प्रयास आवासीय विद्यालय मे सफलता प्राप्त करने वाली छात्राओं को एवं कक्षा आठवीं मे प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान बनाने वाली छात्राओं को पुरुष्कार प्रदान कर उनको प्रोत्साहित करते हुए उनके मुस्कान का हिस्सा बने |कक्षा आठवीं मे आँचल भोय, अनामिका महंत, मुस्कान कुम्हार एवं प्रयास आवासीय विद्यालय मे आँचल भोय, रविना जोल्हे, जश्मिता पंडा, गायत्री मांझी ने अपना स्थान बनाते हुए सफलता प्राप्त किया | इस अवसर पर शैक्षणिक उपस्कर एवं रंगीन छतरी प्रदान कर उनको आगे बेहतरीन सफलता हेतु शुभकामनाएँ प्रदान की गयी ; कन्या माध्य. शाला घरघोड़ा मे पदस्थ शिक्षक विजय पंडा ने अपने मासिक वेतन का एक प्रतिशत अभियान को आगे बढ़ाने की अपील अन्य शिक्षकों से की है ताकि स्कूली शिक्षा का समग्र वातावरण बन सके | व्याख्याता संतराम साहू शिक्षिका सावित्री पटेल ने छात्राओं को बधाई देते हुए उचित मार्गदर्शन प्रदान किया |छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान एवं उत्साह का माहौल देखा गया | 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार