विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
घरघोड़ा :- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ घरघोड़ा नगर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके पूर्व पर्यावरण संरक्षण विषय पर बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं को प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया गया।
पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। उपस्थित जनों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेश चेनानी, शकील अहमद, डॉ. राजेश पटेल, टिंकू स्वर्णकार, भोलू उरांव, अम्बिका सोनवानी, विक्की साहू, आकाश बंजारे, अनुराधा पैंकरा,राजकूमारी डनसेना (पार्षद)सोनू सिदार, बच्चन राठिया, समयनाथ मांझी, बंटी महंत, हंसराज गुप्ता, रंजीत कनौजिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को शुद्ध करने का कार्य नहीं करते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, जल संरक्षण और जैव विविधता के संरक्षण का आधार भी हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
"एक पेड़ मां के नाम" एवं हरित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह पौधारोपण अभियान समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का सार्थक प्रयास साबित हुआ।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें