जन-जन के नेता एवं विकास पुरुष ओपी चौधरी के जन्मदिवस पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

घरघोड़ा - छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के जन्मदिवस के अवसर पर क्षेत्रभर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा हर्षोल्लास के साथ शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर जनसेवा के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष अम्बिका सोनवानी , भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष समयनाथ मांझी , महामंत्री आकाश बंजारे, विश्वनाथ बेहरा एवं महामंत्री विक्की साहू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष अम्बिका सोनवानी ने अपने संदेश में कहा कि "ओपी चौधरी आज छत्तीसगढ़ की राजनीति में सुशासन, पारदर्शिता और विकास के पर्याय बन चुके हैं। एक प्रशासनिक अधिकारी से जननेता तक का उनका सफर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सदैव प्रदेश के विकास, युवाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा के उत्थान और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है।"

उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री के रूप में ओपी चौधरी ने प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ विकास योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का कार्य किया है। रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में हुए उल्लेखनीय कार्य उनकी दूरदर्शी सोच एवं जनहितैषी कार्यशैली का प्रमाण हैं।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष समयनाथ मांझी ने कहा की "ओपी चौधरी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि जनता के सुख-दुख में सहभागी बनने वाले संवेदनशील जनप्रतिनिधि हैं। उनकी कार्यशैली, सरलता, विनम्रता एवं विकास के प्रति समर्पण उन्हें प्रदेश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शामिल करता है। उनके नेतृत्व में रायगढ़ सहित पूरा छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।"

जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से प्रार्थना की कि ओपी चौधरी स्वस्थ, दीर्घायु एवं ऊर्जावान रहें तथा प्रदेश और क्षेत्र की सेवा इसी समर्पण भाव से करते रहें। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति और विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार