भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. वाय. के. शिंदे जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
रायगढ़ :- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा रायगढ़ जिला अध्यक्ष आदरणीय डॉ. वाय. के. शिंदे जी का जन्मदिन कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में उत्साहपूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पहुंचकर केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा निरंतर सफलता की मंगलकामना की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. वाय. के. शिंदे जी का सरल स्वभाव, कुशल नेतृत्व एवं संगठन के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायक है। उनके मार्गदर्शन में अनुसूचित जाति मोर्चा निरंतर मजबूत हो रहा है और नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री नवल कनेर जी, सुरेंद्र बघेल जी, मीडिया प्रभारी प्रेम खंडे जी, जूट मिल चक्रधर नगर मंडल अध्यक्ष रोशन कुर्रे जी, मंडल महामंत्री छबील सारथी जी, उपाध्यक्ष किशन गजभिए जी, राजू सारथी जी, महेंद्र भारद्वाज जी, मंत्री दिनेश बंजारे मंडल अध्यक्ष अम्बिका सोनवानी आकाश बंजारे सहित अनेक कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।
सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिलकर जिला अध्यक्ष जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें