घरघोड़ा में भाजपा नेता बिनोद बंटी महंत का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

घरघोड़ा :- नगर के रेस्ट हाउस परिसर में भाजपा नेता एवं OBC मोर्चा के उपाध्यक्ष बिनोद बंटी महंत का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया तथा उपस्थित लोगों ने फूलमाला पहनाकर उनका सम्मान करते हुए दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जन्मदिन समारोह में पूरे समय उत्सव जैसा माहौल बना रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता के प्रति स्नेह व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मौजूद

लोगों ने कहा कि बिनोद बंटी महंत लंबे समय से पार्टी संगठन एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी सरलता, सक्रियता एवं जनसेवा की भावना के कारण क्षेत्र के लोगों के बीच उनकी एक स्वच्छ एवं लोकप्रिय छवि बनी हुई है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने भी विशेष रूप से जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम में नगर के कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें विजय जायसवाल, विजय डनसेना, अम्बिका सोनवानी, रंजीत कनौजिया, सोनू सिदार, विक्की साहू, रोशन महंत, बबलू आकाश बंजारे, टिंकू स्वांकार, डॉ. राजेश पटेल, बिरबल यादव, हेमंत मरावी, आजाद खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नगरवासी शामिल हुए।

समारोह के अंत में सभी ने मिलकर बिनोद बंटी महंत का स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार