सेजेस घरघोड़ा में विद्यार्थी प्रवेश कार्यक्रम संपन्न, पारदर्शिता के साथ हुआ चयन
घरघोड़ा :- स्थानीय पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल, घरघोड़ा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा यूकेजी से लेकर कक्षा 12वीं तक विभिन्न संकायों में विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पूरे आयोजन में पारदर्शिता और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे अभिभावकों में संतोष और विश्वास का माहौल देखने को मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अधिकांश कक्षाओं में प्राप्त आवेदन रिक्त सीटों से कम रहे, जिसके चलते सीधे प्रवेश प्रदान किया गया। हालांकि कक्षा 5वीं में सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर तीन अतिरिक्त अभ्यर्थियों के लिए लॉटरी प्रणाली के माध्यम से निष्पक्ष चयन किया गया। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से अधिकारियों एवं पालकों की उपस्थिति में संपन्न हुई।
इस गरिमामयी अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सहित तहसीलदार श्री पैंकरा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री सहनू पैंकरा, खंड शिक्षा अधिकारी तथा शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री शिशु विजय सिन्हा एवं श्री रंजीत कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल संचालन में नव पदस्थ प्राचार्य संजय बोहिदार के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षकगण—संजय कुमार पंडा, डमरूधर पटेल, गुलाब भास्कर, गीता पटेल, आकांक्षा पटनायक, प्रिया शर्मा, श्वेता सिंह, लक्ष्मी जायसवाल, जानवी यादव एवं दीक्षा शर्मा—की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अंत में नव प्राचार्य श्री बोहिदार ने सभी अतिथियों, पालकों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस सुव्यवस्थित प्रवेश प्रक्रिया ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि पीएमश्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है, बल्कि पारदर्शिता और विश्वास का भी मजबूत केंद्र बन चुका है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें