अनुसूचित जाति मंडल की अहम बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और समाज हित में लिए गए बड़े निर्णय
घरघोड़ा :- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मंडल घरघोड़ा की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 19 मई 2026 को आयोजित की गई, जिसमें संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती, समाज के लोगों की समस्याओं के निराकरण तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने को लेकर गंभीर मंथन किया गया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
बैठक में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार लगातार गरीब, मजदूर, किसान, युवा एवं अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य कर रही है। केंद्र की योजनाएं सीधे जनता तक पहुंच रही हैं और हर छोटी से छोटी कमी को दूर करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष अम्बिका सोनवानी ने जोरदार बयान देते हुए कहा कि - “भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए पूरी ताकत से कार्य कर रही है। चाहे गरीबों को आवास देना हो, युवाओं को रोजगार से जोड़ना हो, किसानों को लाभ पहुंचाना हो या अनुसूचित जाति समाज के अधिकारों की रक्षा करना हो, सरकार हर मोर्चे पर संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। हमारी सरकार हर छोटी से छोटी कमी को पूरा करने में आगे है और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही भाजपा का मूल उद्देश्य है।” उन्होंने आगे कहा कि भाजपा केवल चुनाव के समय जनता के बीच नहीं जाती, बल्कि लगातार समाज के सुख-दुख में साथ खड़ी रहती है। अनुसूचित जाति समाज को मजबूत बनाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।
बैठक में कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। साथ ही संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने एक स्वर में भाजपा की नीतियों एवं प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व पर विश्वास जताया।
उक्त बैठक में मुख्य रूप से घरघोड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल, नवल किशोर, घनश्याम खांडे, लक्ष्मण चौहान, चंद्रसेन चौहान, सेतकुमार सोनवानी, विकास चौहान, अमृत, आकाश बंजारे विकास चौहान,डोलामणी साहू,क्षेदीलाल पैंकरा, खेमराज कुर्रे, जगेश्वर सारथी, टिंकू स्वांकार, हंसराज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में संगठन की मजबूती एवं समाज हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें