बंगाल विजय पर घरघोड़ा में गूंजा भाजपा का जयघोष - सांसद निवास से लेकर शहर तक जश्न का सैलाब, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

घरघोड़ा :- पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत की खबर मिलते ही घरघोड़ा नगर में उत्सव का माहौल बन गया। जगह-जगह पटाखों की गूंज, ढोल-नगाड़ों की थाप और "भारत माता की जय" व "भाजपा जिंदाबाद" के नारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। इस ऐतिहासिक जीत को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने मिलकर जोरदार जश्न मनाया, जो देर रात तक चलता रहा।

रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया के निवास पर भी जीत की खुशी में भव्य आयोजन किया गया, जहां कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान मिठाइयां बांटी गईं, एक-दूसरे को बधाइयां दी गईं और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया। माहौल पूरी तरह से उत्साह और उमंग से भरा हुआ नजर आया।

इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अरुण धर दीवान, नरेश पंडा, राजेश बेहरा, सुनील ठाकुर, जनैश्वर मिश्रा, हंसराज गुप्ता, विजय डनसेना, अम्बिका सोनवानी,

 विक्की साहू नंदकिशोर डनसेना सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगरवासी मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर इस जीत को देश की जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री के नेतृत्व की जीत बताया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह जीत केवल एक राज्य की नहीं, बल्कि देश के विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की विचारधारा की जीत है। उन्होंने इसे आगामी चुनावों के लिए भी एक सकारात्मक संकेत बताते हुए कार्यकर्ताओं से और अधिक ऊर्जा के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। नगर के हर कोने में जश्न का माहौल रहा, जिससे यह साफ झलक रहा था कि कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस जीत को लेकर कितना उत्साह है।

बंगाल की इस जीत ने घरघोड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं के मनोबल को नई ऊंचाई दी है। जश्न के इस माहौल ने यह संदेश दिया कि पार्टी के प्रति जनसमर्थन लगातार मजबूत हो रहा है और आने वाले समय में यह उत्साह और भी बड़े परिणामों में बदल सकता है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार