रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया 

घरघोड़ा :- रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं जनप्रिय नेता राधेश्याम राठिया का जन्मदिन उनके निवास स्थान छर्राटांगर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही धूमधाम, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा। सांसद श्री राठिया के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद, सोनू सिदार, अ.जा. मंडल अध्यक्ष अम्बिका सोनवानी, मंडल महामंत्री आकाश बंजारे, टिंकू स्वांकार, जयप्रकाश गुप्ता, मंडल महामंत्री विक्की साहू, रंजित कनौजिया, विजय डनसेना, विजय जायसवाल,डोले पटेल, संदीप सिंह, उत्तम लहरें भाजपा नेता बंटी महंत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अ.जा. मंडल अध्यक्ष अम्बिका सोनवानी ने सांसद श्री राधेश्याम राठिया की कार्यशैली एवं जनसेवा की जमकर सराहना करते हुए कहा कि सांसद श्री राठिया एक सरल, सहज एवं कर्मठ जनप्रतिनिधि हैं, जिन्होंने सदैव क्षेत्र के विकास एवं आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि सांसद श्री राठिया के नेतृत्व में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र निरंतर विकास की ओर अग्रसर है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

अम्बिका सोनवानी ने आगे कहा कि सांसद श्री राठिया हमेशा गरीब, किसान, मजदूर एवं जरूरतमंद लोगों की आवाज बनकर कार्य करते हैं। उनका मिलनसार स्वभाव एवं जनता के प्रति समर्पण ही उन्हें क्षेत्र में लोकप्रिय बनाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को ऐसे कर्मठ एवं ईमानदार जनप्रतिनिधि पर गर्व है, जो निरंतर जनता की सेवा में लगे हुए हैं 


कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद श्री राठिया के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया तथा “सांसद जी अमर रहें” और “भारतीय

 जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। जन्मदिन समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने सांसद श्री राठिया के उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की

कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण एवं आपसी शुभकामनाओं के साथ हुआ, जहां कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं एकजुटता देखने को मिली। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार