FLN “अंगना म शिक्षा - पढ़ई तिहार” कार्यक्रम का आयोजन 

घरघोड़ा। आज 11 अप्रैल 2026 को शासन के निर्देशानुसार कार्यक्रम माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत FLN अंगना म शिक्षा - पढ़ई तिहार कार्यक्रम शासकीय प्राथमिक शाला कोगनारा में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को उनके घर-आंगन में ही रोचक शिक्षा प्रदान की जाती है । इस कार्यक्रम के माध्यम से माताओं को खेल-खेल में पढ़ाई, स्थानीय संसाधनों का उपयोग बच्चों के साथ कैसे करें , यह बताया गया। यह कार्यक्रम न केवल शिक्षा के स्तर को सुधारता है, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास और सीखने की रुचि भी विकसित करता है, जो समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है । 

               आज के इस कार्यक्रम में प्राथमिक शाला कोगनारा से श्रीमती श्रद्धा शर्मा ,प्रधान पाठक श्री अब्दुल रसीद सर एवम गाँव के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। आज के कार्यक्रम के लिये नामांकन, शारीरिक एवं क्रियात्मक विकास, बौद्धिक विकास, भाषा विकास, गणितीय अवधारणाओं से संबंधित 09 काउन्टर बनाये गए थे। इस कार्यक्रम में माताओं ने भी बढ़- चढ़ कर भाग लिया। माताओं को ताज पहनाया गया और स्मार्ट माता का चयन किया गया।आज बच्चों के साथ साथ माताओं को भी विभिन्न गतिविधियां कराई गई।

                  इस प्रकार से आज का कार्यक्रम पढई तिहार बहुत ही अच्छे ढंग से संपन्न हुआ

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार