भीम आर्मी रायगढ़ जिला प्रभारी की कमान भरत खंडेल को सौंपा गया

घरघोड़ा । भीम आर्मी भारत एकता मिशन छ.ग. के संगठन विस्तार के लिए रायपुर टेमरी में 5 अप्रैल को प्रदेश स्तरीय बैठक प्रदेश सह-प्रभारी जी के कार्यालय में आयोजित किया गया था। जिसमें छ. ग. के लगभग सभी संभाग व जिले के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यालय में प्रदेश सह प्रभारी मनोज बंजारे व प्रदेश अध्यक्ष मान. दिनेश आजाद जी के कुशल नेतृत्व में सर्व सम्मति से रायगढ़ जिला के लिए भरत खडेल जी को जिला प्रभारी का कमान सौंपा गया। भरत खण्डेल जी को भीम आर्मी जिला प्रभारी को जिम्मेदारी मिलने से पूरा जिला आनंदमय हो गया है। भरत खण्डेल जो सरल मिजाज मिलनसार, क्रांतिकारी, संघर्षशील, अनुशासित व नारी शक्ति से लेकर छोटे-बड़े सभी का सम्मान करने वाले बहुजन हिताय बहुजन सुखाय की उद्‌देश्यों को पूर्ति करते हुए हरदम साथ निभाने का रहा है। उनको कम समय में उतनी बड़ी उपलब्धि उनकी संगठन के प्रति निष्ठा, लगन ईमानदारी व कड़ी मेहनत के बदौलत मिली है। जिला में उनकी बड़ी नियुक्ति होने से सभी को विश्वास है कि शोषित, पीड़ित बंचित हक अधिकार की लड़ाई व महापुरुषों की मान सम्मान की रक्षा में निश्चित ही रायगढ़

 जिला सफल होगा क्योंकि खण्डेल जी का इतिहास संघर्ष भरे जीवन का रहा है। भीम आर्मी में खडेल जी का प्रवेश का मुख्य कर्णधार पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार महेश जीकी महत्वपूर्ण भूमिका रहा है। खण्डेल जी को श्रवण कुमार महेश जी द्वारा दिनांक 27 अक्टूबर 2024 को घरघोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था जब वे आपने जीवन काल में अपने आशियाना को टूटने से बचाने के लिए मनुवादियों से कड़ी संघर्ष कर रहे थे, तब श्रवण महेश जी द्वारा मसीहा के रूप में उनका हाथ

 पकड़कर घरघोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष से जिला प्रभारी के पद तक के सफर का सबसे बड़े सह‌योगी रहे हैं। खण्डेल जी का श्रवण महेश जी के बारे में कहना है कि वे हमेशा से समाज के शोधित वंचितों के लिए बड़े पैमाने पर सहयोगी विचारधारा रही है। खंडेल जी पूर्व में घरघोड़ा में संघर्षरत थे तब सामाजिक स्तर पर अमृत खांडे जी का भी साथ सहयोग रहा । आज वे बताते हैं कि उनको इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना उनके मजबूत विचारधारा के साथ पूरे रायगढ़ क्षेत्र के रायगढ़, रायगढ़, घरघोड़ा, लैलूंगा, लोईंग, खरसिया, कापू, धरमजयगढ़, पुसौर से लेकर कि पूरा प्रदेश स्तर तक सभी का साथ सह‌योग समर्थन भरपूर रहा है जिससे वे आज अपना आशियाना बचाकर सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर रहे हैं। भरत खण्डेल जी घरघोड़ा तहसील से लेकर जिला शासन- प्रशासन तक में न्यायिक लड़ाई का लोहा मनवा चुके हैं। चाहे बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर जी की मान सम्मान की लड़ाई हो या अपने आशियाना बचाने के लिए किये गये ऐतिहासिक तालाबंदी आंदोलन उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश के सहयोग से किया जा चुका है।

भरत खण्डेल जी ने अपने उद्‌बोधन में कहा हम संविधान की रक्षा के साथ साथ जल जंगल जमीन की रक्षा व अपने sc, st, obc, Minority साथियों के अन्याय, अत्याचार शोषण हक अधिकार की लड़ाई को मजबूत करते हुए समय संगठन विस्तार कर शिक्षा-संस्कार में सुधार करने के लिए आश्वस्त किया। खंडेल जी ने यह भी कहा कि बहुजन में जन्में संतो, गुरुओं और महापुरुषों के मिशन आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए डॉ बाबा साहब अम्बेडकर एवं मान्यवर कांशीराम जी के विचारधारा बहुजन हिताय बहुजन सुखाय को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ व भारत देश के राष्ट्रीय संस्थापक नगिना सांसद मान. एड. चंद्रशेखर आजाद जी के उद्‌देश्यों की पूर्ति करने का वचन दिया।

मान. दिनेश आजाद भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष जी द्वारा रायगढ़ जिला को बड़ी बड़ी जिम्मेदारियों सौंफ सौंपी गई। वरिष्ठ कार्यकती में श्री माखन दास जी व श्री बसंत बहरे जी को प्रदेश कार्यकारिणी तथा श्रवण कुमार महेश जी को जशपुर जिला-प्रभारी का दायित्व सौंप कर जिला रायगढ़ का मान बढ़ाया । जिला का मान बढ़ने से भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष मान. दिनेश आजाद जी के प्रति सादर आभार का अभिवादन करते हुए सम्पूर्ण जिला में हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है। जय भीम जय भारत जय संविधान 🙏 🙏 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार