घरघोड़ा में महर्षि कश्यप जयंती का भव्य आयोजन
घरघोड़ा । रौनियार समाज घरघोड़ा इकाई द्वारा महर्षि कश्यप जयंती का आयोजन बड़े ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ कर्मचारी भवन, जय स्तंभ, घरघोड़ा में किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि कश्यप जी के विधि-विधान से वंदन एवं पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर समाज के बुजुर्गों का सम्मान कर उनके अनुभव एवं आशीर्वाद प्राप्त किए गए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया तथा समाज की एकता और परंपरा का सुंदर प्रदर्शन किया।
इस आयोजन में समाज के सभी परिवारों की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के अंत में जलपान, भोजन एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया।
समाज के प्रत्येक सदस्य के सहयोग, समर्पण एवं सहभागिता से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। महर्षि कश्यप जी के प्रति समाज के लोगों का आदर एवं श्रद्धा इस आयोजन में स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
रौनियार समाज घरघोड़ा इकाई ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस सफल आयोजन के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें