घरघोड़ा क्षेत्र में अनोखी पहल – जन्मदिन पर कराया गया न्योता भोज

घरघोड़ा - घरघोड़ा क्षेत्र में सामाजिक सरोकार का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। वार्ड की पार्षद राजकुमारी डनसेना के छोटे पुत्र आयुष डनसेना के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों एवं महिलाओं के लिए विशेष न्योता भोज का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। छोटे-छोटे बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वादिष्ट भोजन परोसा गया और उनके साथ जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ममता पुरसेट, सहायिका केवल पैंकरा, जानकी निषाद एवं ममता पैंकरा का विशेष योगदान रहा। सभी ने मिलकर व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया और बच्चों को स्नेहपूर्वक भोजन कराया।

पार्षद राजकुमारी डनसेना ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच जन्मदिन मनाना उनके लिए सबसे बड़ी खुशी की बात है।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार