सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोडा में मासिक समीक्षा बैठक संपन्न: स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और टीकाकरण पर दिया गया जोर

घरघोड़ा:- आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोडा के सभाकक्ष में खण्ड चिकित्सा अधिकारी (BMO) डॉ. एस.आर. पैकरा की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विकास खंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, क्षेत्र के सभी सेक्टर प्रभारी, सुपरवाइजर, नेत्र सहायक अधिकारी, कनिष्ठ सचिवीय सहायक, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, और मितानिन कार्यक्रम के ब्लॉक समन्वयक, प्रशिक्षकों ने भाग लिया।

                  बैठक के मुख्य बिंदु:-

स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा: डॉ. पैकरा ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, जैसे प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित योजनान्तर्गत:- सभी खतरे वाली गर्भवती महिलाओं को प्रति माह 09 एवं 24 तारीख को विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क सोनोग्राफी जाँच उपचार,जननी सुरक्षा योजना और आयुष्मान भारत, वय वंदन - आभा कार्ड निर्माण की जमीनी स्तर पर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी पात्र हितग्राही इन योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

टीकाकरण अभियान: नियमित टीकाकरण एवं शिशु संरक्षण माह 17 मार्च 2026 से प्रारंभ होने वाले अभियान के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने पर चर्चा की गई।

 बीएमओ ने विशेष रूप से दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की ट्रैकिंग सुधारने के निर्देश दिए।

संक्रामक रोगों पर नियंत्रण:- गर्मी के मौसम के आगमन को देखते हुए मौसमी बीमारियों, जैसे डायरिया और मलेरिया, की रोकथाम के लिए पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया।

संस्थागत प्रसव में वृद्धि:- मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से अधिक से अधिक संस्थागत प्रसव (Institutional Delivery) को प्रोत्साहित करने , एनीमिया मुक्त भारत अभियान हेतु मैदानी अमले को निर्देशित किया गया।

                      अधिकारी का संदेश:-

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. एस.आर. पैकरा ने कहा:

"हमारा प्राथमिक उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना है। सभी स्वास्थ्य कर्मी अपने आवंटित क्षेत्रों में सक्रिय रहें और मरीजों के साथ संवेदनशीलता से व्यवहार करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"

बैठक के अंत में विभागीय कार्यों के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की सराहना करते NQAS सर्टीकेशन हेतु आयुष्मान आरोग्य मंदिर छर्राटाँगर एवं डेहरीडीह को प्रशस्ति पत्र प्रदान गई तथा आगामी माह के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार