घरघोड़ा परिक्षेत्र कुरकुट नदी में दो हाथियों के शव मिलने की घटना 

घरघोड़ा। कल घरघोड़ा वन परिक्षेत्र घरघोड़ा अंतर्गत कुरकुट नदी में दो हाथियों के शव मिलने की घटना सामने आई है। मौका अनुसार एक नर एवं एक मादा हाथी, जिनकी आयु लगभग 2 से 3 वर्ष के बीच आंकी जा रही है, मृत अवस्था में पाए गए। दोनों हाथियों के शव नदी के पानी में तैरते हुए पाए गए।

वन अमले द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर दोनों हाथियों के शवों को नदी से बाहर निकाला गया। इसके पश्चात नियमानुसार पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम (PM) की कार्यवाही कराई गई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है तथा मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रथम दृष्टया घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है तथा वन विभाग द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से निगरानी की जा रही है। आवश्यकता अनुसार आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार