पीएम श्री सेजेस घरघोड़ा के विद्यार्थी आईआईएम संबलपुर में
पीएम श्री सेजेस घरघोड़ा मिडिल विंग के बच्चों एवं शिक्षकों ने पीएम श्री सेजेस विद्यालय एक्सपोजर ,विजिट योजना के अंतर्गत आईआईएम संबलपुर तथा एपीजे अब्दुल कलाम प्लेनेटोरियम, बुर्ला का शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार पंडा, एसएमडीसी अध्यक्ष शिशु विजय सिन्हा एवं मिडिल स्कूल इंग्लिश मीडियम की प्रधान पाठिका सबीना सोनी एक्का एवं मिडिल स्कूल हिंदी माध्यम की प्रभारी प्रधान पाठिका गीता पटेल, तथा प्राथमिक शाला की प्रधान पाठिका कंचन माला सिन्हा के मार्गदर्शन में दिनांक 11 मार्च 2026, बुधवार को विद्यार्थियों के लिए संबलपुर (ओडिशा) का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया।
सुबह 5 बजे सभी विद्यार्थी एकत्रित हुए और 6:30 बजे दो बसों से यात्रा प्रारंभ हुई। रास्ते में सुंदर जंगल दिखाई दिए तथा कई स्थानों पर बंदर भी नजर आए, जिससे बच्चों को प्रकृति का आनंद लेने का अवसर मिला।
यात्रा के दौरान 7:40 बजे रायगढ़ तथा 8 बजे पुसौर पहुँचे। आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ का सबसे लंबा महानदी सेतु सुरजगढ़ को पार किया गया और 8:30 बजे सरिया पहुँचे। इसके बाद ओडिशा के प्रकाशपुर होते हुए अंबाभोना पहुँचे, जहाँ सभी ने नाश्ता किया और कुछ समय विश्राम किया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने अंबाभोना स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
आई आई एम संबलपुर में सबसे पहले कोणार्क भवन के ऑडिटोरियम में संस्थान का परिचयात्मक वीडियो दिखाया गया। इसके बाद विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने अपने-अपने विभाग के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।
दोपहर 1:30 बजे सभी ने संस्थान के विशाल मेस में भोजन किया। भोजन अत्यंत स्वादिष्ट था, जिसमें ओडिशा का प्रसिद्ध व्यंजन दलमा भी शामिल था।
भोजन के बाद विद्यार्थियों ने स्टाफ सदस्यों के मार्गदर्शन में संस्थान के विभिन्न भवनों, स्पोर्ट्स क्लब तथा अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। इसके बाद सभी बुर्ला प्लेनेटोरियम पहुँचे, जहाँ ब्रह्मांड के इतिहास पर आधारित एक रोचक वीडियो देखा गया तथा साइंस पार्क में लगे झूलों और अन्य गतिविधियों का आनंद लिया।
शाम 5:30 बजे वापसी के लिए प्रस्थान किया गया और रात 10:30 बजे घरघोड़ा पहुँचकर सभी विद्यार्थी एवं शिक्षक सुरक्षित अपने-अपने घर चले गए।
इस शैक्षिक भ्रमण में शिक्षक संध्या पटेल श्वेता सिंह, जान्हवी यादव , प्रकाश कुमार बंजारे तृप्ति अजय वर्गीस, लता चंदेल, लक्ष्मी जायसवाल, गौरी शंकर यादव एवं सहयोगियों के साथ सभी बच्चों एवं पालकों का सहयोग प्राप्त हुआ।
डॉक्टर के वी राव जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़, आलोक स्वर्णकार डी एम सी रायगढ़ एवं अभय पांडे पी एम श्री स्कूल जिला नोडल रायगढ़ के सहयोग एवं मार्गदर्शन से यह भ्रमण संभव हो पाया। पी एम श्री सेजेज घरघोड़ा के प्राचार्य संजय कुमार पंडा ने मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें