सामाजिक सद्भाव बैठक
स्थानीय गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित हुआ।
घरघोड़ा। हमारा राष्ट्र अपनी महान संस्कृति, परंपरा और विविधताओं के कारण अद्वितीय है। भारत की शक्ति उसकी सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और साझा प्रयासों में निहित है। समय-समय पर समाज के सभी वर्गों और समुदायों ने राष्ट्र के निर्माण, संरक्षण और उन्नति में अपना योगदान दिया है।
सभी अपने समाज के उत्थान के प्रयासों के साथ ही अपनी आराध्या "भारत माता" को परम वैभव पर पहुँचाने के लिए सक्रियता से प्रयत्नशील हैं।
इसी कार्य को सभी समाज प्रमुख आपस में मिलकर किस प्रकार समन्वय, सहयोग, स्थापित करते हुए आगे बढ़ा सकते हैं इस हेतु विचार-विमर्श हेतु "सामाजिक सद्भाव बैठक" का आयोजन किया गया।
घरघोड़ा ब्लॉक से लगभग 40 समाज के प्रमुख और अन्य समाज प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता भैया सुधीर गौतम जी का प्रेरणादाई उद्बोधन प्राप्त हुआ। साथ ही सभी समाज प्रमुखों के अपने अपने समाज की परिस्थिति, समस्या, उपलब्धि के बारे में बताने का अवसर मिला।
मंच पर उपस्थित अतिथि
मुख्य वक्ता सुधीर गौतम जी, सामाजिक क्षेत्र के कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ प्रांत के सह सद्भाव प्रमुख, विजयशंकर पटनायक जी वरिष्ठ समाज सेवक, डॉ. प्रकाश मिश्रा जी बाला जी मेट्रो हास्पिटल के संचालक उत्कल समाज के वरिष्ठ सदस्य, सरोज पंडा जी धर्माचार्य (कथाकार) रहे एवं विशेष अतिथि छतराम राठोर , प्रदीप श्रृंगी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सेवा निवृत शिक्षक मनबोध बेहरा ने किया और संयोजन में स्थानीय युवा मनबोध पटेल, रामफल राठिया, चंद्रशेखर गिरी, रितेश शर्मा, सुनील ठाकुर, जगमोहन केसरी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें