घरघोड़ा शासकीय प्राथमिक शाला कसैया में मापन मेला” का हुआ सफल आयोजन, अधिकारियों ने किया स्टॉलों का निरीक्षण

घरघोड़ा। शासकीय प्राथमिक शाला कसैया, संकुल कन्या घरघोड़ा में दिनांक 10 मार्च 2026 को मापन मेला का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लेते हुए विभिन्न मापन आधारित गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में गणितीय समझ, मापन की जानकारी और व्यावहारिक ज्ञान को विकसित करना था।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी  शशीधर निषाद एवं विकास खण्ड श्रोत केंद्र समन्वयक  मनोज प्रधान उपस्थित रहे। इसके साथ ही माध्यमिक शाला कंचनपुर के प्रधान पाठक  बी.आर. पैंकरा, संकुल समन्वयक  ज्योति खलखो, TRN कंपनी से सिक्युरिटी प्रमुख वायू नन्दन पाण्डेय, अजीम जी प्रेमजी फाउंडेशन से  आरिफ मोहम्मद खान तथा  कविता शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

अतिथियों द्वारा मापन मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया गया और बच्चों से प्रश्न पूछकर उनकी समझ को परखा गया। बच्चों ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ सवालों के जवाब देकर उपस्थित अतिथियों को प्रभावित किया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों की बौद्धिक क्षमता और रचनात्मकता को बढ़ाने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर शिक्षा समिति के अध्यक्ष, गणमान्य नागरिक, पालकगण तथा ग्रामवासी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शासकीय प्राथमिक शाला कसैया के प्रधान पाठक मनीष बोहिदार, सपना एक्का मैडम तथा अजीम जी प्रेमजी फाउंडेशन से आरिफ मोहम्मद खान का विशेष योगदान रहा, जिनके प्रयासों से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार