एकल अभियान के तहत श्री हरि कथा सत्संग प्रतियोगिता का आयोजित 

घरघोड़ा। आज 14/02/2026 को एकल अभियान के श्री हरि कथा योजना के तहत भारतीय संस्कृति और संस्कार को जागृत करने पूरे देश में सत्संग प्रतियोगिता आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अंचल रायगढ़ केंद्र घरघोड़ा के ग्राम टेरम में "अंचल स्तरीय सत्संग प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 8 मंडलियों ने भाग

 लिया। सभी की प्रस्तुति अदभुत रही, पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गणमान्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। हरि कथा अध्यक्ष के उद्बोधन पश्चात मंडली के कलाकारों ने प्रस्तुति आरम्भ किया। अंत में विजेता मंडली को पुरस्कार वितरण कर भारत माता की आरती पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया। संभाग प्राथमिक शिक्षा सचिव राजीव कुमार दुबे ने सभी कलाकारों को प्रेरणादाई उद्बोधन से आशीर्वचन दिया। अंचल अध्यक्ष मनबोध बेहरा ने एकल अभियान के आयामों के बारे में संक्षिप्त परिचय

देकर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हरि कथा योजना अध्यक्ष धनराज शर्मा, महिला समिति स्नेहलता शर्मा, संतोषी महंत, गौ सेवा आयोग रायगढ़ जिला अध्यक्ष बंशी बेहरा, गांव के सरपंच, जोलहे गुरुजी, नरेश बेहरा, ऋषि बेहरा आदि उपस्थित रहे। 

टिप्पणियाँ