शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को वाशिंग मशीन प्रदाय

घरघोड़ा :- आज घरघोड़ा में अनुविभागीय अधिकारी( राजस्व) घरघोड़ा के विशेष प्रयास से एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) बरौद जिला रायगढ़ छ. ग. द्वारा अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा को 02 नग 12 किलोग्राम का वाशिंग मशीन प्रदान की गई है। यह पहल स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है।

वाशिंग मशीन का उपयोग स्वास्थ्य केंद्र में बिस्तर की चादरें, तौलिए और अन्य कपड़ों को धोने के लिए किया जाएगा, जिससे मरीजों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। इस योगदान से स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

एसईसीएल के इस प्रयास की सराहना करते हुए, स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ सेतराम पैकरा ने कहा, "एसईसीएल द्वारा प्रदान की गई वाशिंग मशीन हमारे स्वास्थ्य केंद्र के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान है। इससे हमारी स्वच्छता प्रक्रिया में सुधार होगा और हम अपने मरीजों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।"

एसईसीएल की इस पहल से स्थानीय समुदाय को लाभ होगा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।

 एसईसीएल अपने सीएसआर पहल के तहत विभिन्न सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी परियोजनाओं में योगदान करता है। वाशिंग मशीन प्रदाय के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ सेतराम पैकरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा आभार प्रकट करते हैं।

टिप्पणियाँ