शासकीय प्राथमिक शाला कसैया में वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

घरघोड़ा। शासकीय प्राथमिक शाला कसैया, संकुल कन्या घरघोड़ा में वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया, जिसके पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा एक से बढ़कर एक आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया।

इस अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें कुर्सी दौड़, बॉल फेंक, ऊँची कूद एवं लंबी कूद जैसी विभिन्न प्रतिस्पर्धाएँ सम्पन्न हुईं। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा एवं खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंत में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपना अमूल्य समय एवं सहयोग प्रदान किया, जिसके लिए विद्यालय परिवार द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया।

वहीं वॉर्ड पार्षद श्री बैतल राठिया ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

सम्पूर्ण कार्यक्रम गरिमामय, उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में सम्पन्न हुआ। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार