एनटीपीसी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा को 295 नग बेडशीट प्रदाय
घरघोड़ा:- आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में एनटीपीसी के द्वारा (नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन) तलाइपाली घरघोड़ा जिला रायगढ़ छ.ग. द्वारा अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र- घरघोड़ा को 295 नग बेडशीट प्रदान की गई है। यह पहल स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता और मरीजों के लिए सुविधाओं में सुधार लाने के उद्देश्य से की गई है।
एनटीपीसी द्वारा प्रदान की गई बेडशीट्स का उपयोग स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए किया जाएगा, जिससे उन्हें स्वच्छ और आरामदायक वातावरण मिल सके। इस योगदान से स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
एनटीपीसी के इस प्रयास की सराहना करते हुए, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा के प्रभारी अधिकारी डॉ एस.आर.पैकरा ने कहा, "एनटीपीसी द्वारा प्रदान की गई बेडशीट्स हमारे स्वास्थ्य केंद्र के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान है। इससे हमारी स्वच्छता प्रक्रिया में सुधार होगा और हम अपने मरीजों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।"
एनटीपीसी की इस पहल से स्थानीय समुदाय को लाभ होगा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। बेडशीट उपलब्ध कराने के लिये बी.एम.ओ घरघोड़ा स्वास्थ्य केंद्र की ओर से एन.टी.पी.सी. प्रबंधन को आभार प्रकट करते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें