सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में जीवन रक्षक ब्लड स्टोरेजयूनिटस्थापनाहुई

घरघोड़ा :- स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर एक अत्याधुनिक 'ब्लड स्टोरेज यूनिट' का श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा उद्घाटन किया गया। इस नई सुविधा के शुरू होने से अब क्षेत्र के मरीजों को आपातकालीन स्थिति में रक्त के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

यह यूनिट चौबीसों घंटे चालू रहेगी, जिससे दुर्घटना या गंभीर सर्जरी के मामलों में तत्काल रक्त उपलब्ध हो सकेगा।

यूनिट में रक्त को सुरक्षित रखने के लिए नवीनतम रेफ्रिजरेशन सिस्टम और मॉनिटरिंग उपकरणों का उपयोग किया गया है।इससे न केवल इस अस्पताल, बल्कि आस-पास के छोटे स्वास्थ्य केंद्रों और ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को भी समय पर मदद मिल सकेगी। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए संस्थान के प्रमुख डॉ एस.आर.पैकरा ने उद्धघाटन के अवसर पर यह कहा "स्वास्थ्य सेवाओं में 'गोल्डन ऑवर' (आपातकाल का पहला घंटा) का बहुत महत्व है। इस ब्लड स्टोरेज यूनिट की स्थापना से हम कीमती जान बचाने में सक्षम होंगे।" अस्पताल प्रबंधन द्वारा समय- समय पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाता है, जिसमे अधिक लोग रक्तदान कर सामाजिक सहभागिता प्रदान कर "किसी जरूरतमंद के बहुमुल्य जीवन को बचाने में आपका योगदान हो सके। 

             ब्लड स्टोरेज यूनिट उद्घाटन के अवसर पर संस्था प्रभारी डॉ एस. आर.पैकरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत घरघोड़ा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, ब्लड बैंक के शाखा प्रभारी नेतराम भगत व विभागीय अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

चोरी हुआ ट्रैक्टर घरघोड़ा पुलिस ने जंगल से बरामद किया, चार आरोपी गिरफ्तार